अमर भगत
Also Read: मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तीन छात्रों को प्रशासन ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना।
भारतीय जनता पार्टी अमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम की अध्यक्षता में आगामी 11/07/2024 को आयोजित होने वाले विजय संकल्प अभिनंदन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के मुद्दे पर अमड़ापाड़ा भाजपा मंडल ईकाई की एक आवश्यक बैठक हुई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आगमन होगा । कार्यक्रम में पांच पांच बुथ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा । इसी निमित बैठक आहुत किया गया, बैठक प्रभारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू शामिल हुए,मौके पर वरिष्ठ नेता बबलू भगत, सुनील मंडल,सुनील पहाड़िया,अनिल पहाड़िया दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद हुए ।





