पिरामल संस्थान द्वारा आयोजित बैठक में जड़ी बूटी आधारित चिकित्सा पद्धति के सुदृढ़ीकरण पर जोर।
प्रशांत मंडल
पाकुड़ । वुधवार को जिला के आदिवासी बाहुल्य प्रखण्ड के लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन में लिट्टीपाड़ा पंचायत मुखिया शिव टुडू के अध्यक्षता में पिरामल संस्थान द्वारा जड़ी बूटी आधारित पुरातन चिकित्सा पद्धति से जुड़े आदिवासी वैद्यों के साथ एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निदेशक देवाशिष सिन्हा ने जड़ी बूटी उपचार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी जड़ी बूटी उपचार कर्ताओं के साथ वार्तालाप की एवम संभावित यक्ष्मा रोगियों के रेफरल्स पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू के द्वारा संभावित यक्ष्मा रोगियों को रेफर करने के लिए प्रेरित किया गया।मौके पर पिरामल संस्थान के प्रोग्राम मेनेजर तुहीन बनर्जी, रोहित शर्मा, परीक्षित मुंडा,जिला प्रबंधक मो सनीफ अंसारी, मनोज महतो, गांधी फेलोज़ अफरोज आफरीन और सभी प्रमाणित वैद्य ज्योति प्रकाश, लुखीराम सोरेन, अलमा किस्कू, तलामाई मुर्मू, मरांगमई मुर्मू, अब्राहम हंसदा, मंडल मरांडी, संझाली टुडू, सुनीता मरांडी, सोम टुडू मौजूद थे।





