Search

June 19, 2026 8:41 am

कई स्वास्थ्य कार्यकम के सफल संचालन को लेकर सहियाओ की बैठक।

प्रशांत मंडल

पाकुड़/ लिट्टीपाड़ा: सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सी एच सी सभागार में सहीयाओ की बैठक की गई । बैठक में पीसीआई के आर एम सी मोहम्मद अनीस द्वारा बताया गया की सभी सहीया दीदी अपने-अपने क्षेत्र में प्रधान की अध्यक्षता में बैठक करवाएंगे इसमें एमडीए दवा खाने से छूटे हुए को जल्द ही दवा खिलाकर उसे पूर्ण किया जाए । सभी मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया गया है । मच्छरदानी के व्यवहार से संबंधित लोगों को जागरूक करेंगे । मार्च महीने में किटनाशी का छिड़काव से पूर्व ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर सभी ग्रामीणों को अपने घरों में पूर्ण छिड़काव करवाने हेतु जागरूक करेंगे, एवं कोई भी बीमार होने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से देकर सरकारी अस्पताल में भिजवाएंगे जिससे कि उनका इलाज समय रहते ही हो सके। क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम को बेहतर करने के लिए भी सभी सहीयाओ को बताया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!