Search

May 10, 2026 4:21 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजन किया गया।बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला परिषद अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम शामिल हुए।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने बताया की बैठक का मुख्य उद्देस्य आगामी आम लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मलेन किया जाना है। जबकि सभी प्रखंड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार किया गया। जिसमे बारी बारी से सभी को बात रखने एवं बैठक के लिए सही जगह का चयन करने को लेकर चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत दिनांक 4 मई 2024 को समय दिन के 3:00 बजे सम्मलेन का आयोजन किया गया.प्रखंड के धर्मखांपड़ा पंचायत के सिमपुर बागान मे कार्यकर्ता सम्मलेन करने की जगह चयनित किया गया।सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया की कार्यकर्ता सम्मलेन मे हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता जुटेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मलेन मे झामुमो राजमहल लोकसभा सांसद श्री विजय हांसदा, महेशपुर विधायक श्री प्रो.स्टीफन मरांडी,पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता श्री हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव, सहित जिला कमिटी के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने बताया की इस कार्यकर्ता सम्मलेन मे प्रखंड कमिटी पंचायत कमिटी, बूथ कमिटी के सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मौक़े पर जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम, कोषाध्यक्ष पाप्पू अंसारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,साइमन मुर्मू, टीपू सुल्तान अंसारी, सुनीराम मुर्मू,धीरेन माल, रहमान अंसारी, हलीम शेख, आजाहारुल शेख,अनिल मुर्मू, फूलटन शेख, अलामीन शेख, सेंटू शेख,जनता किस्कू,डब्लू शेख,नासिर शेख, पोलास माल, मंजूर शेख, दिलीप सोरेन, अल्तमश हेमब्रम, रोशेन किस्कू, लसर समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240501 wa00374064146181632082483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!