राजकुमार भगत
पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल मे इलाजरत सीतेशनगर के 8 वर्षीय आरिल शेख जो थैलेसीमिया पीड़ित है हीमोग्लोबिन काफ़ी कम हो गया उन्हें ए पॉजिटिव एवं मुर्गा डंगा के 26 वर्षीय महिला हपना मुर्मू को ए पॉजिटिव और एक यूनिट स्टॉक कराया गया| पेसेंट के परिजनों ने ब्लड की काफ़ी खोज की मगर असफल रहे |अस्पताल मे डियूटी मे तैनात डॉक्टर ने खून चढ़ाने का सलाह दिया तभी परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सचिव बानिज शेख से संपर्क किया |चांचकी से आज़मल शेख ए पॉजिटिव, अंसारुल आलम ए पॉजिटिव, अब्दुल हामिद बी पॉजिटिव पाकुड़ रक्तदान अधिकोष जाकर रक्तदान किया |तब जाकर समय पर इलाज हो पाया परिजनो संस्था के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया और डोनर मित्रों ने कहा बहुत ख़ुशी महसूस हो रहा है रक्तदान करके आगे भी असहाय जरूरतमंदो को रक्तदान करता रहूंगा |मौक़े पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन,सचिव बानिज शेख ,सचिव बानिज शेख राफेज आलम, राब्बेकुल शेख और कर्मचारी नविन कुमार थे |





