बजरंग पंडित
पाकुड़। ईलामी पंचायत के उत्क्रमित,प्राथमिक विद्यालय ईलामी बागानपाड़ा में प्रबंधन समिति के चयन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। 19 दिसंबर 2024 को आयोजित इस समिति के गठन में कई आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ईसलाहुल मुसलेमीन का कहना है कि प्रबंधन समिति के गठन में ऐसे अभिभावकों ने मतदान किया, जिनके बच्चे विद्यालय में पढ़ते ही नहीं हैं शिकायतकर्ताओं ने तीन शिक्षकों सेयदुर रहमान, जामिक शेख, और मुकलेखर रहमान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए इस प्रक्रिया को प्रभावित किया। शिकायत में दावा किया गया है कि यह समिति निष्पक्ष रूप से नहीं चुनी गई और इसमें सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। शिकायतकर्ता ईसलाहुल मुसलेमीन
ने उपायुक्त महोदय, पाकुड़ से अनुरोध किया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समिति के पुनर्गठन का आदेश देने की मांग की गई है। यह मामला शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।






