Search

May 4, 2026 9:15 am

विगत 29 तारीख से धनुषपूजा मध्य विद्यालय में बंद है मध्याह्न भोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

एक तरफ राज्य सरकार व प्रशासन हर हालत मे मध्याह्न भोजन को जारी रखने के लिए आदेश पर आदेश पारित कर रही है वही दूसरी ओर पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित धनुषपूजा मध्य विद्यालय मे विगत चार दिनो से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है एवं बच्चे दुकान से सामान खरीद कर खा रहे हैं। इस मामले मे जब उक्त विद्यालय जाया गया तो उस वक्त सभी शिक्षक भोजन कर रहे थे, लगभग आधे घंटे के बाद विद्यालय के प्रभारी सफीकुल इस्लाम ने बताया कि विगत 29 तारीख से स्कूल को चावल नही मिल रहा है जिसके कारण भी डे मील बंद पड़ा है । इसी दौरान विद्यालय पहुँची अभिभावक प्रमिला देवी ने भी इस बात की शिकायत की कि पिछले चार दिनो से बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है । पूछने पर प्रभारी प्रधानाध्यपक ने बताया कि आगामी 8 तारीख तक प्रधानाचार्या छुट्टी पर है । इधर इस मामले मे बी इ इ ओ सुनीता मरांडी ने बताया कि चावल ना मिलने की जानकारी विभाग को लिखित रूप से दे दी गई है । मौके पर विध्यालय में ना तो अध्यक्ष थे और ना ही संयोजिका थी, लेकिन पत्रकार के पहुँचने के बाद संयोजिका रसोइया के घर जाकर झगड़ा करने लगी जिसकी सूचना प्राधानाध्यापिका मिताली खलको को दी गई तो उनहोंने भी बताया कि अध्यक्ष एवं संयोजिका में आपस मे ही विवाद चलता रहता है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!