Search

May 1, 2026 3:20 pm

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, वाहन फरार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा- कुंजबोना पीडब्लूडी पथ पर बड़ा सूरजबेड़ा गांव के समीप सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।जानकारी के अनुसार बड़ा सूरजबेड़ा निवासी नारा पहाड़िया(65वर्ष) शौच करके घाटी से घर वापस लौट रहा था कि कुंजबोना की ओर से अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया।दुर्घटना में नारा पहाड़िया बुरी तरह से घायल होकर पड़ा रहा। कई घंटों के पश्चात लिट्टीपाड़ा हाट से वापस लौट रहे लोगों ने नारा को सड़क पर गिरा देखा और उसके पुत्र धर्मेंद्र पहाड़िया को सूचना देने के बाद उसे उठाकर घर ले गया। तब तक नारा का जान चला गया था। काफी समय बीत जाने के पश्चात नारा पहाड़िया को उसके पुत्र ने लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।जहाँ डॉक्टर ने नारा को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया नारा पहाड़िया की मौत अज्ञांत वाहन से हुई है।शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पुत्र धर्मेद्र पहाड़िया के आवेदन पर यूडी मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!