कार्यकर्ता संग बैठक कर विधायक दिनेश मरांडी ने दिए कई दिशा निर्देश।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा प्रखंड फतेपुर गाँव के फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के आगमन को लेकर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश विलियम मरांडी और जिला अध्य्क्ष श्याम यादव ने सभा स्थल का एक दिन पूर्व निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओ को कहा प्रखंड के सभी गाँव मे ग्रामीणों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाए और झामुमो प्रत्यासी के पक्ष में मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करे। मौके पर नरायन भगत,संतोष भगत, अमित भगत,मंटू भगत,मनोज भगत,तनवीर अली,मो सौकत अली प्रेम रजक, मीडिया प्रभारी मो अफताब, इकबाल अली,रंजीत भगत,राजीव भगत ,मुनु,सनातन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।






