Search

October 26, 2026 3:38 pm

विधायक दिनेश मरांडी ने किया करोड़ो लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास

पारम्परिक रूप से विधायक का किया गया स्वागत

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने शुक्रवार को पथ प्रमंडल पाकुड़ अंतर्गत फतेहपुर -सिंगारसी – सिमलोंग पथ के आई आर क्यु पी कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। करोड़ो लागत से निर्माण होने जा रहे इस सड़क की लंबाई 36.1 किमी है। विधायक के आगमन पर स्थानीय लोगो द्वारा पारम्परिक रूप से स्वागत किया गया। जहाँ विधायक ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ रही है। सुदूरवर्ती गाँवो के लोगो को अब आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी।।यह सड़क क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संवेदक व अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण करे। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ता अमित भगत , संजय भगत , लखीचंद मण्डल , मोनू हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!