Search

October 27, 2026 7:21 am

विधायक ने अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सड़क का किया शिलान्यास

अमर भगत

अमड़ापाड़ा:- लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक दिनेश मरांडी ने शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में कई सड़कों का अनुरक्षण एवं विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया. इससे पहले झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया. वही इस दौरान गांव के दर्जनों महिला पुरूष ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज से विधायक दिनेश मरांडी का स्वागत किया. इस दौरान विधायक दिनेश मरांडी ने 172.039 लाख को लागत से 3.85 किलोमीटर तक बनने वाले पी०डब्लू०डी मुख्य पथ से कालाझोर (भिलाई) से चांदपुर तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य, 169.423 लाख की लागत से 3.60 किलोमीटर तक बनने वाले पाडेरकोला से पहाड़पुर पथ का विशेष मरम्मती कार्य, 146.136 लाख की लागत से 4.08 किलोमीटर तक बनने वाले अमड़ापाड़ा बाजार से बलियाडंगाल पी०डब्लू०डी० सड़क तक विशेष मरम्मती कार्य, 160.471 लाख की लागत से 4.60 किलोमीटर तक एल०48 अमरभीठा से दासगौरा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य, 339.359 लाख की लागत से 3.40 किलोमीटर लिट्टी आर०ई०ओ० मोड़ से बाँधकोई कोल टोला तक पथ निर्माण कार्य, 340.060 लाख की लागत से 3.500 किलोमीटर तक बनने वाले ग्राम बड़दाहा स्कूलटोला से लतार टोला होते हुए डुमरचिर सारजोम टोला तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. वहीं विधायक ने संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर एई विजय कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, अमित भगत, तनवीर अली, गोपाल सिंह, शौकत अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240309 wa00345879523006428315900
img 20240309 wa00357267471038340284662

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!