Search

April 29, 2026 12:55 pm

विधायक ने पाकुडिया प्रखंड के विभिन्न‎ गाँवों मे चलाया जनसंपर्क अभियान

हेमंत सरकार और विधायक जी के कार्य से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया :- महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी और उनकी पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र भ्रमण और जनसंपर्क अभियान शुरू किया और लोगों‎ से मांगा आशीर्वाद। इस अभियान के तहत उन्होंने पाकुडिया प्रखंड के पलियादहा पंचायत‎ अन्तर्गत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और युवा नेत्री उपासना मरांडी ने स्थानीय लोगों से भेंट-मुलाकात कर उन सबों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। इसी क्रम‎ में दर्जनों लोगों ने झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार द्वारा‎ किया जा रहा जनहित के कार्य और महेशपुर विधानसभा के विकास पुरूष प्रो. स्टीफन मरांडी द्वारा किया जा रहा विकास कार्य से प्रभावित होकर विधायक जी और युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष बीजेपी सहित दुसरी पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थामा सभी को विधायक जी और उपासना मरांडी (पिंकी) ने पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो पार्टी में स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए विधायक ने कहा की हमारा उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। झामुमो पार्टी ने हमेशा लोगों के हित में काम किया है। हमारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराना राज्य के हेमंत सोरेन के सरकार द्वारा‎ किया जा रहा जनउपयोगी एवं‎ जनहित के कार्यों को लोगो तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। अगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा से हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बनाने के लिए आप सब का समर्थन‎ की जरूरत है। हेमंत सोरेन की सरकार झारखंडियों के हित में कार्य करती है यह सरकार गरीब-गुरबो की सरकार है। युवा नेत्री उपासना मरांडी स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपासना मरांडी ने आगे कहा आने वाले विधानसभा चुनाव मे महेशपुर विधानसभा की विकास का गति को और ज्यादा रफ्तार देने के लिए हमें आप सबों के समर्थन की आवश्यकता है ताकि महेशपुर विधानसभा इन दस सालों में जो विकास की नई आयाम को छुआ है उसें और बुलंदियों तक हम ले जा सकें । जिस तरह आप सबों ने हमारे पिताजी को आशीर्वाद देकर दस साल महेशपुर विधानसभा के जनता का सेवा करने का मौका दिया उसी तरह आप सब इस बार भी अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर विधानसभा वासियों का निस्वार्थ भाव से सेवा करने का मौका दें। ताकि जिस रफ्तार से पुरे विधावसभा में विकास का कार्य हो रहा है वो विकास कार्य रूके नही। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मिया,मईनुद्दीन अंसारी,मंजर आलम,छोटू भगत,लालबाबू शेख,नेगार अंसारी,मंटु भगत,हफाजुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों‎ झामुमो कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे

img 20241003 wa0040697537992517509856
img 20241003 wa00416332681406110250766

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!