Search

May 5, 2026 4:57 pm

विधायक निसात आलम ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी से की मुलाकात, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक और साहिबगंज-पाकुड़ जिला कांग्रेस की प्रभारी निसात आलम ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी सह एआईसीसी सचिव राजू, सह प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। निसात आलम ने बताया कि उन्हें इन दोनों जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिशा-निर्देश दिया गया है। विधायक ने कहा कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। निसात आलम ने बताया कि उनके क्षेत्र साहिबगंज और पाकुड़ में करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं, जिसमें सड़क, पुल और पुलिया निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को और तेज करने के लिए कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और संगठन से जोड़ेंगे, ताकि आने वाले दिनों में जनता को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!