Search

December 15, 2025 10:54 am

विधायक निसात आलम का ग्रामीण दौरा, स्वास्थ्य से लेकर सड़क तक की समस्याओं पर ली सीधी रिपोर्ट।

सदर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को झारखंड की लोकप्रिय विधायक मोहतरमा निसात आलम ने मदनमोहनपुर पंचायत के गगनपहाड़ी, दुबराजपुर (पाली) और नया पीतांबरा सहित कई गांवों का व्यापक दौरा किया। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जमीनी जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, अनियमित बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, खराब सड़कें, म्यूटेशन की लंबित प्रक्रियाएँ, चापाकलों की खराबी, नाली-निकासी की अव्यवस्था जैसी कई मूलभूत समस्याएं रखीं। इन पर विधायक निसात आलम ने त्वरित कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया। दौरे में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, मीरजहां विश्वास, नजीकुल शेख, नूरुल मास्टर, मुखिया साउद शेख, दाऊद आलम सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Also Read: E-paper 14-12-2025
img 20251202 wa00508096582551897183698
img 20251202 wa0051444400334040265518

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर