Search

October 17, 2026 7:46 pm

कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे‎ विधायक।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- प्रखंड क्षेत्र के बनियापसार पंचायत के पगला स्पोर्टिंग क्लब कसाईपहाड़ (विशनपुर) द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाघाटन विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर किया। विधायक प्रो. मरांडी ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने आये प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कुश्ती प्रतियोगिता मे कुल सौलह टीमों ने हिस्सा‎ लिया। कुश्ती का फाइनल विजेता को विधायक ने नगद दस हजार राशि और उपविजेता को नगद पाँच हजार राशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो.मरांडी ने कहा की अभी कल ही हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिला ये बहुत ही खुशी की बात है कि सत्य की जीत हुई । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल में झारखंड प्रदेश को एक नई उचाँईयों में ले जाने का कार्य कर रहे थे। यही बात केन्द्र सरकार को हजम नही हुआ और झुठा इल्जाम लगाकर जाँच ऐजेंसी का का सहारा लेकर हेमंत सोरेन को जेल में डालने का कार्य किया लेकिन न्यायपालिका पर हम सबको भरोसा था और आज सत्य की जीत हुई। आज चंपाई सोरेन की सरकार भी बहुत से जनहित के कार्य कर रहे है जैसे 200 युनिट तक बिजली फ्री, 25 से 49 साल तक के महिलाओं‎ को प्रोत्साहन‎ राशि, सहित बहुत सारे योजना अभी झारखंड मे चल रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,सचिव मइनुद्दीन अंसारी,पंचायत की मुखिया सलोनी बेसरा,नरेश हाँसदा सहित अन्य कार्यकर्ता व हजारों समर्थक मौजूद थे।*

img 20240629 wa00232008296697881662540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!