अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने शुक्रवार को प्रखंड के सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक किया । बैठक में सभी को बीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे मनरेगा जॉब कार्डधारी जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 एवं 2024- 2025 में परिवारों के द्वारा मनरेगा के तहत अपने सौ दिनों का कार्य पूर्ण कर लिया है उन्हें सरकार द्वारा फ्री में एक माह का मोबाईल रिपेयरिंग कोर्स अब पाकुड़िया में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कराया जायेगा । यह प्रशिक्षण तीन जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह से पाकुड़िया में दिलाई जाएगी । इस कार्यक्रम को लेकर पंचायत सचिव , रोजगार सेवक , कनीय अभियंता , सहायक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के बागवानी में एच टेका , घेराबंदी और सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है । भाग लेने वाले परिवारों की सूची कम से कम तीन तीन प्रति पंचायत सूची उपलब्ध कराया जाय । इच्छुक जॉब कार्डधारी या उनके परिवार के सदस्य सभी दस्तावेज के साथ 17 दिसंबर तक जमा करने का निर्देश दिया । मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे ।





