Search

May 5, 2026 10:10 am

मोo पप्पू बने आमडापाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन वर्ष 2025 के अंतर्गत आमडापाड़ा प्रखंड में नए प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मोo पप्पू को आमडापाड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर प्रखंड के कांग्रेसजनों की बैठक बुलाकर 02 उपाध्यक्ष एवं 09 महासचिवों की सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री केo राजू, सह-प्रभारी डॉo सिरियेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता/उपनेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक तथा कांग्रेस साथी केंद्र, रांची को भी भेजी गई है।प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा हस्ताक्षरित यह पत्र 19 मई 2025 को जारी किया गया है।

img 20250521 wa00034583237829782539499

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!