Search

October 25, 2026 6:31 pm

मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर जप्त किए विदेशी शराब और बीयर।

लोस चुनाव को लेकर सतर्क है पुलिस, थाना क्षेत्र में कोई अवैध कार्य स्वीकार्य नहीं,थाना प्रभारी संजीव कुमार झा।

सतनाम सिंह

(पाकुड़) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर हजारों रुपए का अवैध विदेशी शराब एवं बीयर को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा गांव के ओमप्रकाश भगत 28, पिता,राजकिशोर भगत के द्वारा अवैध तरीके से विदेशी शराब घर मे रख कर बेचा जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर लगभग 12 बॉटल बीयर एवं 48 पीस 180 एमएल विदेशी शराब को बरामद किया गया है।जिसका अनुमानित लागत लगभग 12 हजार से अधिक बताया जा रहा है।थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया की बरामद किए गए अवैध शराब उत्पाद विभाग को सूचित कर आगे की करवाई के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा किसी भी हाल में इस क्षेत्र में अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा,थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना पुलिस ने टीम बना कर छापेमारी की है।

img 20240401 wa00211237233496284531278

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!