Search

May 9, 2026 10:13 am

मोहम्मद काबिल ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान कर पेश की मानवता।

राजकुमार भगत

रक्तदान जीवन का महादान है,हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत काम में सहभागी बनना चाहिए। यही संकल्प लेकर शनिवार को आंजना निवासी मोहम्मद काबिल ने सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत हरिहारा, गुमानी निवासी 56 वर्षीय बजंती प्रमाणिक जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित को रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। मरीज के परिजनों ने डोनर खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन डोनर नहीं मिला। छोटी अलीगंज पाकुड़ के आशीष ठाकुर के माध्यम से लाइफ सेवियर्स समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम को खबर मिला। साहबाज आलम ने रक्त के लिए समूह के उपाध्यक्ष सज्जाद अली से संपर्क साधा । सज्जाद ने बिना देरी किए अपने बड़े भाई मो० काबिल उर्फ टीपू को रक्तदान के लिए राज़ी कराया । वे रक्त अधिकोष पहुंचकर दूसरी बार अपना रक्तदान किया।रक्तदाता मोहम्मद काबिल ने कहा यह दूसरी दफा रक्तदान है। मैं रक्तदान कर खुशी महसूस कर रहा हूं।मरीज के परिजनों ने मोहम्मद काबिल और समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के उपाध्यक्ष सज्जाद अली , सक्रिय सदस्य यूसुफ शेख और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!