बीडीओ एवं जिला परिषद् अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के मोंगला बांध पंचायत मैदान में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन बीडीओ साइमन मरांडी के देखरेख में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ साइमन मरांडी,मुखिया करुणा हेंब्रम,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । शिविर में 20 विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया था। सभी अतिथियों का स्वागत मध्य विद्यालय मोंगला बांध के छात्र-छात्राओं द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आबुआ आवास को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया। साथ ही कार्यक्रम में गर्भधात्री महिलाओं का गोद भराई एवं 6 माह से ऊपर के एक बच्चा को मुंह झूठी जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम के द्वारा किया गया। इस मौके पर ऑन स्पॉट कई लाभुकों को बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति, सोना सबरन योजना अंतर्गत धोती, साड़ी ,लूंगी एवं कई मनरेगा मजदूरों को लेबर कार्ड एवं वृद्धो को कंबल का वितरण किया गया। मौके पर कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।













