Search

May 4, 2026 1:17 pm

एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक आयोजित की गई

बजरंग पंडित

पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन पुलिस निरीक्षक, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वादेव राय,हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार,नगर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बास्की, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा,मौजूद थे. बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया. गोष्ठी में फरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि जेल से मुक्त हुए अपराधियों जिनमें आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया

img 20240803 wa00136367555263501627144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!