Search

April 29, 2026 8:20 pm

बाल विकास परियोजना की मासिक बैठक संपन्न।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)प्रखंड के सभागार भवन में मंगलवार को बाल विकास परियोजना का मासिक बैठक सभी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका सोनाली कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रवेक्षिका सोनाली कुमारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविका से कार्य की समीक्षा किया। साथ ही चल रही योजनाओं का आवश्यक दिशा निर्देश दिया!साथ ही कहा कि मातृत्व वंदना योजना का आवेदन ऑनलाइन ससमय पुरा करने को कहा गया ,पोषण ट्रैकर में लाभार्थियों का एंट्री करने हेतु कहा गया एवं आधार कार्ड वेरिफिकेशन करने के लिए सभी सेविकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।साथ ही सेंटर सुचारू रूप समय से खुलने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि पोषण वितरण में कोई भी कोताही ना बरतें, अगर कोई भी सूचना मिलती है तो आप पर करवाई होगी। मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!