Search

June 19, 2026 2:46 am

सीएचसी सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बजरंग पंडित

सीएचसी महेशपुर के सभागार में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सीएचसी प्रभारी ने संचालित स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम के बारे में अब तक की स्थिति के बारे में एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, बिटीटी, सहिया साथी सहित अन्य कर्मियों से वार्तालाप कर समीक्षा की. बैठक में परिवार नियोजन, एचएमआईएस, आरसी पोर्टल की रिपोर्ट, वेक्सिनेशन, आयुष्मान कार्ड, निमित प्रतिरक्षण को लेकर चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी. साथ ही आगामी 16 जनवरी से 31 जनवरी तक घर-घर कालाजार खोज अभियान एवं आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया खोज अभियान को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!