Search

May 6, 2026 9:44 am

सीएचसी के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक सीएचसी प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

एस कुमार

महेशपुर सीएचसी के सभागार में मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में सीएचसी प्रभारी ने संचालित स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम के बारे में अब तक की स्थिति के बारे में सीएचसो, जीएनएम, एएनएम, बिटीटी, सहिया व सहियासाथी सहित अन्य कर्मियों से वार्तालाप कर समीक्षा की. बैठक में परिवार नियोजन मेला आगामी 11 जुलाई से 24 जुलाई तक, कुष्ठ रोग अभियान आगामी 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने व आरसी पोर्टल की रिपोर्ट को लेकर चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी. मौके पर सीएचसी प्रभारी के अलावे बीएम शैलेश कुमार, डॉ. अंजनी भगत, डॉ. रुद्राणी, एसटीएस मो. आलमगीर शेख, राजेश रंजन, ज्योतिष पासवान, सीएचओ व एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!