अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया स्थित सभागार में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सिला सोरेन की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उपस्थित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को प्रयास कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक शनिवार को होने वाले रेल प्रोजेक्ट परीक्षा पर चर्चा की गई। ई विद्या वाहिनी में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि आगामी दस फरवरी से एमडीए प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग के उपस्थिति में सभी विद्यालयों में फलेरिया का दवा खिलाया जाएगा,इसके लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। गोष्ठी में प्रत्येक विद्यालयो को कमरा के अनुसार पंखा का वितरण किया गया। गोष्ठी में बीपीओ अल्फ्रेड मुर्मू सहित सभी सीआरपी,बीआरपी एवं सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।






