Search

May 6, 2026 5:12 am

ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया से नलहटी जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर ब्लॉक रोड में बुधवार की शाम करीब 4 .30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मोटरसाईकिल को पीछे से जोरदार धक्का मार दी । ट्रेलर की धक्के से मोटरसाईकिल चालक गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया साथ ही उसका नया होंडा मोटरसाईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगो ने जख्मी हुए चालक को ट्रेलर के नीचे से निकाल कर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया ले गए ,जहां डॉ गंगा शंकर साह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। डा साह ने बताया कि जख्मी चालक स्टीफन हांसदा,पिता जोगेश हांसदा,ग्राम श्रीरामगाड़िया,थाना महेशपुर निवासी को दाहिना हाथ एवं मुंह में गंभीर चोट लगने से जख्मी हुआ है। सूचना मिलने पर पाकुड़िया पुलिस भी घटनास्थल स्थल पहुंची और मोटरसाईकिल सहित ट्रेलर को कब्जे में कर पाकुड़िया थाना ले गई । जानकारी के अनुसार बी आर 27 जी ए 5383 नंबर का हाइवा ट्रेलर राधानगर क्रेशर प्लांट से गिट्टी ले कर पाकुड़िया के रास्ते दुमका होते हुए बिहार जा रही थी,हाइवा ट्रेलर तेज रफ्तार में थी और आगे की ओर जा रही एक मोटरसाईकिल को ब्लॉक रोड पर पीछे से ठोक दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!