Search

May 5, 2026 10:07 am

सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा।

राजकुमार भगत

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कर जल्द से जल्द समस्याओं के निदान की बात कही। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर जिले के आला अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।
दौरा के दौरान सांसद विजय हांसदा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए भी पहल की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

img 20250427 wa00036968158657259608206

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!