Search

June 18, 2026 5:20 pm

उत्तर प्रदेश की नाबालिक लड़की को मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से किया बरामद।

पाकुड मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने थाना क्षेत्र लखनपुर से एक नाबालिक लड़की को अभियुक्त रहमत शेख के घर से बरामद कर उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया,रहमत शेख उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज मिस्त्री का काम किया करता था,जहां रहमत शेख ने एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने गृह क्षेत्र पाकुड ले आया, वही उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम पुख्ता सबूत के साथ नाबालिक लड़की की खोज करते हुए पाकुड़ पहुंची और पाकुड़ पुलिस अधीक्षक से मिल अभियुक्त संबंधित जानकारी दी, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस की मदद से लखनपुर निवासी रहमत शेख एवं उसके घर से नाबालिक लड़की को बरामद कर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया गया। लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाना कांड संख्या 572/23,दिनांक4/08/23 और धारा 363/366आईपीसी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!