दर्जनों दुकानों को किया गया अतिक्रमण मुक्त
नगर परिषद को पहले दुकानदार को जगह देनी चाहिए थी : दुकानदार।
राजकुमार भगत
पाकुड़। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार लगातार गुरुवार को तीसरे दिन नगर परिषद प्रशासक कमल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर परिषद पाकुड़ द्वारा चलाया गया। गुरुवार को तीसरे दिन नगर क्षेत्र के हाटपाड़ा, अटल बिहारी वाजपेई चौक पर जबरदस्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों अवैध दुकानो को जेसीबी व सफाई कर्मी के माध्यम से हटाया गया। जिससे दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। दुकानदारों ने कहा की नगर परिषद के पास जगह की कमी नहीं है । वह चाहे तो हम सबों को स्थाई दुकान दे सकती है। दुकानदारों ने कहा कि उजड़ने के पूर्व बसाने का काम किया जाना चाहिए था । पर ऐसा नहीं किया गया। अटल बिहारी वाजपेई चौक पर राज हाई स्कूल रोड में काफी जगह पड़ी है । वाजपेई जी की मूर्ति के पास शेष जगह को दुकान बनकर दिया जा सकता था। पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। आखिर लोग क्या करके खाएंगे ?नगर प्रशासक राजकमल मिश्रा ने बताया कि सूचना के बावजूद भी दुकानदारों ने अपना दुकान नहीं हटाया फल स्वरुप कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में अवैध रूप से सरकारी जगह पर दुकान लगाने नहीं दिया जाएगा ।लोग इसके लिए अपनी व्यवस्था करें। मौके पर नगर प्रशासक ,कनीय अभियंता, सफाई कर्मी,सुपरवाइजर, पुलिस बल , अन्य कर्मी उपस्थित थे।






