Search

August 25, 2026 11:20 am

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की जिम्मेदारी।

पाकुड़। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ में बुधवार को अमरेंद्र कुमार चौधरी ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। श्री चौधरी वर्तमान में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का दायित्व भी निभा रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि अंतिम व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला जनसंपर्क कार्यालय योजनाबद्ध तरीके से जनसंपर्क गतिविधियों का विस्तार करेगा और प्रशासनिक बैठकों, विकास योजनाओं तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी समयबद्ध ढंग से प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि पारदर्शी सूचना तंत्र और प्रभावी जनसंपर्क के लिए मीडिया के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखा जाएगा। इस अवसर पर एसएमपीओ सह एपीआरओ पवन कुमार सिंह सहित जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!