Search

October 8, 2026 8:47 am

नगर परिषद में सिंगल युज प्लास्टिक पर कड़ी कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना।

शनिवार को पाकुड़ नगर क्षेत्र में नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर मुख्य बाजार क्षेत्र में सिंगल युज प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने हेतु जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर उन पर कुल ₹2200 का जुर्माना वसूला गया। सभी दुकानदारों को भविष्य में ऐसे सामानों के उपयोग से परहेज करने का निर्देश दिया गया।
जांच अभियान में नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, टैक्स दारोगा, राजस्व निरीक्षक और नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!