Search

October 22, 2026 5:48 pm

लिट्टीपाड़ा विधानसभा के मुस्लिम युवाओं ने इंडिया गठबंधन के वर्तमान प्रत्याशी के बदलने की माँग की

सुदीप कुमार त्रिवेदी

हिरणपुर प्रखंड में इकरामुल अंसारी के नेतृत्व में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के युवाओं ने बैठक कर लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा किया गया, जिसमे सभी युवाओं ने वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी के पिछले 10 वर्षो के कार्यों पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए करते हुए कहा की सांसद ने 10 वर्षो में क्षेत्र में कोई काम नही किया है केवल टेंडर लेने का काम किया है एवं मुस्लिम का वोट लेने के बाद भी उन्होंने मुस्लिमों की हमेशा उपेक्षा किया है। क्षेत्र के जनता सांसद से काफी नाराज है। एवं मुस्लिम समाज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा के युवाओं ने इंडिया गठबंधन से मांग करते हुए कहा कि राजमहल लोकसभा से प्रत्याशी को बदल कर अन्य कोई कार्यकर्ता को टिकट दे या फिर लोबिन हेंब्रम को टिकट दें तभी जीत निश्चित हो पाएगा। वरना राजमहल सीट का नुकसान पार्टी को होगा । लोबिन हेंब्रम नही चाहते है कि झारखंड में एक सीट लोकसभा मैं मिला है वो जो अब वो भी नही बचेगा।आज सांसद ने पूरे लोकसभा में मुस्लिमो से वोट तो लिया लेकिन मुस्लिमों के मुद्दो पर कभी बात करना उचित नहीं समझा। आज चुनाव है तो मुस्लिमों की याद आ रही है। युवाओं ने कहा कि सांसद के कोई कार्य से संतुष्ट नहीं है सांसद ने मुस्लिमो के किसी भी मुद्दे पर कभी भी लोकसभा आवाज उठाने का काम नही किया है , चाहे मोबलिंचिंग हो, उर्दू स्कूल का मामला हो, स्थानीय युवाओं को पैनम में रोजगार का मामला हो, किसी भी मुद्दे पर बात उठाना उचित नही समझा केवल निजी स्वार्थ ओर ठीकेदारी करने का काम किया है।लेकिन लोबिन हेंब्रम जी शुरू से सरकार को आईना दिखाने का काम किया साथ ही साथ उर्दू स्कूल बंद जो पड़ा है उसको लेकर पत्र भी लिखा था सरकार को।इस बैठक में समाजसेवी नजरूल इस्लाम, इकरामुल अंसारी, अबू नसर, वसीम अंसारी, मुजामिल अंसारी, मोफिज अंसारी,सेंटू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!