चौथे स्तंभ के उपर लॉटरी माफिया के हमले को लेकर नगर थाना पुलिस गंभीर, सुसंगत धाराओं के साथ किया एफआईआर दर्ज।
48 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
मामला दर्ज होने के बाद भी खुलेआम नगर थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं लॉटरी माफिया,कहीं न कहीं जिम्मेदार का संरक्षण हो सकता है प्राप्त।
मोटी कमाई को लेकर फंसे हुए है जिम्मेदार।
पाकुड़। पत्रकार अविनाश मंडल के साथ फर्जी लॉटरी विक्रेता के द्वारा मारपीट करने को लेकर नगर थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 6 व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है,युवा पत्रकार अविनाश मंडल ने पाकुड़ जिले में फर्जी एटीएम टिकट की बिक्री से जुड़ी खबर अपने पोर्टल व अखबार में प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद लॉटरी के धंधे से जुड़े कुछ लोगो ने अविनाश मंडल को धमकी भी दी थीं। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में बीते रविवार को लॉटरी माफिया के साथ जुड़े कई लोगो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर अविनाश मंडल को जख्मी कर दिया। मामले को लेकर युवा पत्रकार अविनाश मंडल ने हरिणडांगा बाजार निवासी रिक्की अंसारी, सलीम अंसारी,राजन,पप्पू कुमार,रौशन व जाहिर शेख के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर नगर थाना में लिखित शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। नगर थाना प्रभारी के निर्देश पर फर्जी एटीएम टिकट विक्रेता के उपर थाना कांड संख्या 11/24 दिनांक 15/01/24,धारा 323/342/504/506/379/34आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नगर थाना पुलिस छापेमारी कर रही है।





