Search

April 23, 2026 5:03 pm

हैवान बना बेटा: मां को पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

पाकुड़ नगर थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने किया खुलासा

पाकुड़। पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोडी (सोसो टोला) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया, जहां पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) डी.एन. आजाद ने पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी चरण हेम्ब्रम ने अपनी मां धुनी हेम्ब्रम (उम्र 52 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चरण हेम्ब्रम उर्फ गांजा (पिता स्व० पाण्डा हेम्ब्रम) को उसके घर सोनाजोडी, सोसो टोला से गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना बड़ा पत्थर एवं अन्य छोटे पत्थर भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में चान्द हेम्ब्रम के आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। छापामारी टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सुबल कुमार डे सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!