बलराम ठाकुर।
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम को टिकट दिया है, जिससे क्षेत्र की जनता में नई उम्मीदें जगी हैं। नवनीत हेंब्रम की स्वच्छ छवि और मृदुभाषी स्वभाव ने लोगों को कायल कर दिया है। नवनीत हेंब्रम ने कहा, मैं जनता की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। मैं विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा और किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार युवकों के हित में कार्य करूंगा।
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में नवनीत हेंब्रम की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नवनीत हेंब्रम जैसा ही व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी चाहिए था जो साफ स्वच्छ एवं जनता का भलाई करने वाला हो।





