राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मतदाताओं से की अपील, युवा और समाजसेवी उमर अंसारी को विधानसभा में भेजने का आह्वान।
सतनाम सिंह
नवयुग प्रगतिशील मोर्चा ने पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी दावेदारी ठोक दी है। पार्टी के उम्मीदवार उमर अंसारी ने नामांकन पत्र खरीद लिया है और 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिर अहमद ने मतदाताओं से अपील की है कि वे युवा, समाजसेवी और निष्ठावान उमर अंसारी को विधानसभा सदस्य बनाकर विधानसभा भेजें। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें नाजमी आलम, तालीम अंसारी, मुकेश टुडू, आसमाउल हक, फेकारुल शेख, आहेद सेख, मुस्तफा अली और श्यामल कान्त साहा शामिल थे। नवयुग प्रगतिशील मोर्चा पाकुड़ विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उमर अंसारी की जीत के लिए काम कर रही है।





