राजकुमार भगत
Also Read: ISRO तक पहुंचा पाकुड़ का हुनर, गोकुलपुर के गणेश का ‘युविका 2026’ में चयन, जिले में खुशी की लहर।
पाकुड़। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को के. के. एम कॉलेज के एन सी सी कैडेटों ने पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से आम जनता को स्वच्छता का संदेश दिया। मालूम हो कि सोमवार को के. के.एम कॉलेज के एनसीसी यूनिट के द्वारा पेंटिंग और रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एनसीसी कैडेटों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संबंध में नगर परिषद के सीटीओ डॉ . स्वीटी मरांडी ने बताया कि इस आयोजन का विषय स्वच्छता की भागीदारी करनी थी। सभी कैडेटों ने स्वच्छता और साफ सफाई की अपनी भावनाओं को चित्र एवं रंगोली के रूप में प्रस्तुत किया है। प्राचार्य डॉ. युगल झा ने सभी कैडेटों के प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. युगल झा, प्रधान सहायक नीरज कुमार व अन्य शिक्षक कर्मी उपस्थित थे।






