Search

April 20, 2026 12:19 am

नव निर्वाचित विधायक हेमलाल मुर्मू ने स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)नव निर्वाचित विधायक हेमलाल मुर्मू गुरुवार को प्रखंड के सभागार में सभी विभागों के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रखंड में संचालित विकास कार्यो का समीक्षा किया।उन्होंने सर्वप्रथम स्वास्थ विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा से प्रखंड के स्वास्थ सुविधा का जानकारी लिया।उन्होने डॉ से प्रखंड में एचएससी , पीएचसी की भवन की स्थिति चिकित्सको की संख्या व एएनएम की संख्या की जानकारी लिया ।जिसमे चिकित्सक ने बताया कि लिट्टीपाड़ा में सीएचसी में नौ चिकित्सक में सिर्फ एक चिकित्सक पदस्थापित है।एक प्रतिनियुक्त एवं आयुष के चिकित्सक कार्य संभाल रहे है। वही विधायक ने प्रखण्ड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका व गोड्डा के सीमावर्ती क्षेत्र जोरडीहा पंचायत क्षेत्र में फैल रहे मलेरिया रोग की रोकथाक को लेकर त्वरित पहल कर प्रत्येक गांव में डीडीटी का छिड़काव, मच्छरदानी का वितरण व गांव गांव में स्वास्थ केम्प लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सोनाधनी, कुंजबोना, करमाटांड़ व जोरडीहा सहित प्रखंड के सभी गांव में डीडीटी का छिड़काव एवं ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी वितरण करने का निर्देश दिया। विधायक ने सूदूरवर्ती गांव से मरीजो को लाने के लिए विधायक निधि से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही। इसको लेकर बीडीओ संजय कुमार को एम्बुलेंस की रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता रवि शंकर से प्रखंड में 217 करोड़ की लागत से चल रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं प्रखंड में चापाकलों की स्थिति के बारे में जानकारी लिया। जिसमे संतोषजनक जवाब नही देने को लेकर विधायक ने कड़ी फटकार लगाते हुए खराब चापाकलों की मरम्मती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आधी से ज्यादा आवादी पहाड़ो में रहते है। पहाड़ो में रहने वाले ग्रामीणों को 12 महीनों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।लिट्टीपाड़ा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है। उन्होंने अन्य विकल्प के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दिया।साथ ही विधायक ने प्रखण्ड आपूर्ति व्यवस्था पर एमओ लिसु टुडू व एजीएम कुंदन कुमार को अनाज वितरण में कोई लापरवाही नही बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा गरीबो का अनाज ठीक ढंग से मिले इसकी जबाब देहि आप दोनों पर है। कोई शिकायत मिलने पर आप दोनों को पूछा जाएगा। विद्युत विभाग के समीक्षा के दरम्यान कनीय अभियंता विष्णु पूर्ति द्वारा ठीक ढंग से कोई भी जबाब नही देने पर उन्हें फटकर लगाते हुए छोटा मालिपाड़ा, जामजोड़ी, बड़ पोखर समेत जहा ट्रांसफर की आवश्यता है , व्यवस्था कर ग्रामीणों की समस्या का निदान अविलम्ब करने का निर्देश दिया। विधायक ने बीडीओ शक्त निर्देश देते हुए कहा सरकार का सबसे अहम योजना व मुख्यमंत्री का लाइफ लाइन मय्या योजना में कोई कोताही नही बरते। जितना भी आवेदन क्षेत्र की महिलाओं व माताओ-बहनो का आ रहा है। उसका जांच कर अग्रतर करवाई करे। ताकि सरकार की बदनामी न हो। ततपश्चात विधायक ने बारी बारी से प्रखण्ड क्षेत्र में संचालित सभी योजनाओं का समीक्षा कर सम्बन्धित से पदाधिकारियो से कहा आज पहली बैठक है अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ बैठक में आये अन्यथा मैं दूसरे स्वरूप में मिलूंगा। बैठक में जिला सचिव सुलेमान बास्की, उपाध्यक्ष समद अली, संगठन सचिव अजीजुल इस्लाम , रंजन साहा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!