अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शुक्रवार को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू सेवन नही करने का सामूहिक रूप से शपथ दिलाया । शपथ के दौरान उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा हमें भोजन चाहिए तंबाकू नहीं । उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को तंबाकू सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करने एवं तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया । मौके पर प्रभात दास , डॉ सफीउल ओला , डॉ गंगा शंकर साह , अटल बिहारी , नागेश प्रसाद सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।






