Search

April 25, 2026 9:58 am

ओबीसी जिला कार्य समिति के सदस्यों ने ग्रामीण विकास मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।

राजकुमार भगत

पाकुड़/ ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य गण ने ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम के निजी आवास में एक शिष्टाचार मुलाकात की, जिला अध्यक्ष अमीर हमजा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बारी-बारी से मंत्री और प्रदेश महामंत्री का अभिवादन करते हुए अपना अपना परिचय दिया वही मंत्री आलमगीर आलम ने ओबीसी विभाग को पाकुड़ जिला में सशक्त टीम बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया, वहीं प्रदेश मंत्री तनवीर आलम ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मदेनजर जिला के सभी प्रखंड में ओबीसी विभाग को सशक्त बनाएं और इसके साथ-साथ पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित कर सके। ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा ने कहा कि विगत दिनों पाकुड़ ओबीसी विभाग का जिला कार्य समिति के साथ-साथ प्रखंड कार्य समिति का गठन किया गया था और आज राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम और प्रदेश महामंत्री तनवीर आलम से मुलाकात कर ओबीसी विभाग के द्वारा आगामी दिनों चलाई जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें दी गई।

img 20240102 wa00371662863236428563020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!