Search

April 27, 2026 4:03 am

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को दिया गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश

बजरंग पंडित

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। 04-लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस व व्यय पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता पालना करने की अपील की, ताकि विधानसभा उप चुनाव को पारदर्शितापूर्ण व निष्पक्ष रूप से कराया जा सके। बैठक में 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक युगल किशोर पंत ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन को प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए गाइडलाइन के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया। सभी उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक के दौरान प्रेक्षकों द्वारा सभी प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों की दुविधाओं को भी दूर किया गया। पुलिस प्रेक्षक के० सत्यानारायण ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने और चुनाव अवधि के दौरान शांतिपूर्ण आचरण सुनिश्चित करने में सभी राजनीतिक हितधारकों से सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कोई न करे। सभी को चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन को मानना है। व्यय प्रेक्षक संजय नरगस ने चुनाव व्यय से संबंधित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के संबंध में बताया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों को प्रचार -प्रसार, पब्लिक मीटिंग्स, स्टार कैंपेनर, रैली, मनी ट्रांसफर, प्रचार प्रसार सामग्री के व्यय लेखा संधारण के संबंध में जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्रचार संबंधित गतिविधियों जैसे रैली, हैलिपैड, सभा आदि के लिए सिंगल विडों सिस्टम से समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है, बिना अनुमति प्रचार-प्रसार नहीं करें। साथ ही मतदाताओं को उपहार या किसी अन्य तरीके से दबाव या प्रलोभन नहीं दें जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता हो। सि विजिल एप एवं सुविधा पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी बैठक में दी गयी । पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि फेक न्यूज या फेक नैरेटिव न फैलायें/बनायें ना ही इसका हिस्सा बनें। विधानसभा चुनाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में राजनीतिक दल, प्रत्याशी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं इसपर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

img 20241103 wa00154882450470613752172

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!