Search

May 13, 2026 12:46 am

जाहेर थान में पूजा अर्चना कर हेमंत सोरेन के न्याय के लिए की प्रार्थना।

रामकुमार भगत

पाकुड़।झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के तहत जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत जेल में डालकर रखने के खिलाफ पदयात्रा सह न्याययात्रा निकालकर न्याय की मांग की। न्याययात्रा के पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जाहेर थान में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सबके नेताहेमंत सोरेन के लिए न्याय मिलने की प्रार्थना की। न्यायमार्च में शामिल झामुमो कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखें। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने ग्रामीणों को बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार में जब एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों से घबरा गई व आनेवाले चुनाव में झारखंड के सभी सीटों पर उसे जमानत जब्त होने का डर सताने लगा तब केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत हमारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। आनेवाले चुनाव में झारखंडवासी अपने नेता हेमंत सोरेन जी के अपमान का बदला जरूर लेगी मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला महिला सचिव सुशीला देवी, दलित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकिरण तुरी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष दयानन्द भगत अल्पसंख्यक मोर्चा के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मोसर्रफ हुसैन, उपाध्यक्ष नफीस शेख, प्रकाश सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू, अमीरुल इस्लाम, सेलिम शेख, रोजीबुल शेख, चन्दन भंडारी, मोहसिन शेख सहित हज़ारों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

img 20240216 wa00283864128307196832335

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!