Search

September 27, 2026 2:53 am

“नशा मुक्त झारखंड की ओर कदम,अधिकारियों ने ली संकल्प शपथ”

महेशपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में रविवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई. इस अवसर पर आईटीडीए डायरेक्टर अरुण एक्का और एसी जेम्स सुरीन भी उपस्थित रहे. अभियान 10 से 26 जून तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वही बीडीओ ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके भविष्य, परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है. इससे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इस सामाजिक बुराई के खिलाफ हमें मिलकर जागरूकता फैलानी होगी. मौके पर सीओ, बीडीओ के अलावा बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, विधायक प्रतिनिधि अब्दुल वदूद, मुखिया बबीता पहाड़िन, एई, जेई, जेएसएलपीएस के कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!