Search

May 6, 2026 3:53 am

स्वतंत्रता दिवस पर झामुमो जिलाध्यक्ष ने बिरसा चौक व जिला झामुमो कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा।

राजकुमार

जिले के बिरसा चौक में स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि एवं जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा के भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन उपरांत देश की आन बान और शान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को शान से फहराया गया और सलामी दी गई। बताते चले की सर्वप्रथम शहर के बिरसा चौक पर सुबह 10:40 बजे झामुमो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया तो वही जिला बीस सुत्री कार्यालय में 10:50 बजे जिला बीस सुत्री सदस्यों व आम नागरिकों के उपस्थिति में व धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में 11:00 बजे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शान से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा झंडा) फहराया गया। विश्व विजयी तिरंगे के सम्मान में झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रगान जन– गण– मन मधुर स्वर में गुनगुनाये गए। भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम जैसे कई गगन भेदी नारे लगाए गए। इसके साथ ही झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत आजादी का महापर्व के रूप में बड़े धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। परंतु आज हमे उन वीरों को स्मरण एवं नमन करना अति आवश्यक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक बड़ा अवसर है जो इतिहास के पन्नो में गुमनाम है। उन माताओं को नमन करने का विशेष दिन हैं जिन्होंने ऐसे वीरांगनाओं को जन्म दिया। जिन्होंने आजादी के खातिर कदम से कदम मिलाया। देश उन सभी क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौके पर झामुमो पाकुड़ जिला के जिला संगठन प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सुत्री सदस्य अजीजुल ईस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनि हेम्ब्रम, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, मजदूर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली, जिला सोशल मीडिया सदस्य राजू सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, रहीम अंसारी, मोसर्रफ हुसैन, रियाज अंसारी,रफिजुद्दीन शेख, मो० ईमरान, अब्दुल हलीम अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे व स्थानीय उपस्थित थे।

img 20240815 wa01235725885609734994435

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!