Search

August 25, 2026 8:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संविधान बचाओ दिवस पर कांग्रेस का अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प।

राजकुमार भगत

पाकुड़, संविधान बचाओ दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी, पाकुड़ ने बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे पाकुड़ नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है और इसे किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!