Search

March 13, 2026 2:09 pm

शिवरात्रि पर पाकुड़ बना शिवमय, बिजली कॉलोनी में मेहंदी-हल्दी, जटाधारी मंदिर में दो दिन का महाउत्सव

पाकुड़: महाशिवरात्रि के मौके पर शहर भर के शिवालयों में शिव-पार्वती विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिजली कॉलोनी शिव मंदिर में गुरुवार को हल्दी की रस्म और शुक्रवार को मेहंदी की रस्म पूरे विधि-विधान से निभाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीतों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती को मेहंदी लगाई। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। मंदिरों को रंग-रोगन और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। शिव-पार्वती विवाह की रस्में—तिलक, हल्दी और मेहंदी—पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है।

15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव भक्त बाराती बनकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए बिजली कॉलोनी शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। आयोजकों के मुताबिक इस बार की बारात आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ निकलेगी।

Also Read: E-paper 02-02-2026

जटाधारी मंदिर में दो दिवसीय उत्सव

इधर, श्री श्री 108 बाबा जटाधारी मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पीयूष घोष ने बताया कि रविवार को शिव-पार्वती का भव्य विवाह उत्सव होगा, जबकि सोमवार को शाम 4 बजे से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।।मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग, बिजली झालरों, बड़े लाइटिंग गेट, फूलों के गेट और तोरण द्वारों से सजाया गया है। समिति के दर्जनों सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

img 20260213 wa00485287082088716008343
img 20260213 wa00477171907434038706515

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर