पिता की डांट फटकार पर भागा बच्चा, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी राजेश गुप्ता के बेटे रिशु कुमार गुप्ता बीते 10 जून को लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों सहित सगे सम्बंधित ने काफी खोजबीन करने लगे लेकिन किसी के माध्यम से किसी प्रकार की कोई सूचना नही मिली तो परिजनों द्वारा बेटे की लापता होने की आवेदन स्थानीय थाना को दिया गया। इसके पश्चात अमड़ापाड़ा थाना ने कांड दर्ज कर रिशु गुप्ता की खोजबीन में जुट गई इसके पश्चात पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, एसआई मिर्तुंजय कुमार सिंह,अजय कुमार महतो ने रिशु गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया है,वही इस मामले में एसडीपीओ विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि किसी भी प्रकार की कोई बात नही थी पिता के डाट फटकार की वजह से दोस्तो के पास घूमने के ख्याल से चला गया था जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया है क्योंकि इस मामले में कांड दर्ज हुई है जिसको लेकर बच्चों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकुशल बच्चे को परिजन को शौप दिया जाएगा





