Search

May 1, 2026 10:59 am

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा का नमन, राज्य सरकार पर साधा निशाना।

पाकुड़ में भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और मुंडा जनजाति को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने के लिए जागरूकता फैलाई। लेकिन आज राज्य की हेमंत सोरेन सरकार उनके अपमान में जुटी है। पुण्यतिथि पर न तो प्रतिमा की सफाई हुई और न ही कोई प्रशासनिक कार्यक्रम हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही प्रतिमा की सफाई की।

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत आज भी प्रेरणास्रोत

अमृत पाण्डेय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत आज भी आदिवासी समुदायों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी हमारे समाज को जागृत कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार उनके आदर्शों को भूल गई है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!