Search

May 12, 2026 12:10 am

एसपी के निर्देश पर नगर थाना ने चलाया वाहन जांच अभियान

परिवहन विभाग नहीं थे मौजूद, पब्लिक और पुलिस के बीच हल्की फुल्की हुई नोक झोंक।

स्वराज सिंह

पाकुड़: जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने शाम होते नगर थाना के सामने चलाया सघन जांच अभियान, वाहन जांच अभियान में नगर थाना एसआई राम सिंह, मनोज कुमार महतो, भीम रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे,वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग को सूचना देने के बावजूद डीटीओ कार्यालय विभाग से कोई कर्मी जांच अभियान में हिस्सा नही बना, जांच अभियान के दौरान पब्लिक और प्रशासन के बीच नोकझोंक का सिलसिला भी चलता रहा। प्राप्त खबर के अनुसार परिवहन पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा पदाधिकारी छुट्टी में है,पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाने के बाद परिवहन विभाग के कर्मी सूरज सिंह, सैलेश, अजहर अंसारी आनन फानन में थाना पहुंचे और लोगो का चालान कटना शुरू किया। चालान सिर्फ बिना हेलमेट वालों का ही काटा गया इस अभियान में नहीं किसी का ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया गया और न ही अन्य कोई कागजात। खबर लिखे जाने तक कुल 12 गाड़ियों से 12000 की वसूली की गई। वाहन जांच अभियान के दौरान कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लिए अपने वाहन के साथ थाना में प्रवेश किया जिस पर मौजूद लोगों ने आपत्ति भी जताया, वहीं सड़कों पर कई लोग बिना हेलमेट के दौड़ते देखें जिस पर मात्र दो पुलिसकर्मी रहने के कारण पकड़ नहीं पाए। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है पुलिस प्रशासन के द्वारा या शक्ति प्रयोग,क्या ऐसे अभियानों से लोग हेलमेट पहन कर या फिर चालक सभी कागजात लेकर नियमों का पालन करते हुए मिलेंगे।जरा सी ढील फिर वही कहानी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!