Search

May 4, 2026 11:34 pm

कंटेनर की ठोकर से एक भैंस की मौत, एक घायल।

पाकुड़ धुलियान मुख्य सड़क पर हीरानंदनपुर गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। कंटेनर संख्या सीजी08एएम1224 ने दो भैंसों को टक्कर मार दी, जिससे एक भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा भैंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
भैंस का मालिक गोविंद रोज की तरह अपने भैंसों को सुबह खेतों में चराने के लिए ले जा रहा था, तभी पाकुड़ से धुलियान की ओर जा रही तेज रफ्तार कंटेनर ने गलत दिशा में आकर भैंस को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालन की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और घायल भैंस का इलाज किया। पशुपालन टीम में एमडी आस मोहम्मद और राजीव मंडल ने सुई दवाई किया। गोविंद सरदार ने बताया कि दोनों भैंसों के पेट में बच्चे पल रहे थे। उनकी रोजी-रोटी इसी भैंस के सहारे चलती है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को काफी परेशानी हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने कंटेनर को घेर लिया और मुआवजे की मांग करने लगे। तभी मुफस्सिल पुलिस गस्ती के दौरान देख ड्राइवर को अपने कब्जे में ले थाने पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

img 20250525 wa00146312362087418819412

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!